NRI News :- पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कांग्रेस की ओर से साझा की गई तस्वीर

News Republic of India
0
Congress BJP Social Media Fight Congress Meri Duniya Comment on PM Modi


NRI News :- कर्नाटक विधानसभा चुनाव भले ही समाप्त हो गए हों पर इसके साथ ही 2024 की चुनावी बिसात भी बिछ गई है। आने वाले समय में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर और अधिक आक्रामक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की जुबानी जंग दिख रही है। दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस लड़ाई में दोनों पार्टियों के समर्थक भी जी जान से जुटे हैं।

भाजपा और कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई बातें अक्सर सुर्खियां बन जाती हैं। ताजा मामला भी कांग्रेस और बीजेपी की सोशल मीडिया वॉर से ही जुड़ा है। दरअसल, कांग्रेस ने मंगलवार को एक ट्वीट किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की एक तस्वीर शेयर की गई। इस तस्वीर में दिख रहा है कि उनके दोनों तरफ दीवार पर अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी की तस्वीरें टंगी हैं। पीएम गौर से उन तस्वीरों को देख रहे हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की इस तस्वीर को शेयर करते करते हुए लिखा - 'मेरी दुनिया'। इस तस्वीर पर भाजपा ने भी पलटवार किया है।
कर्नाटक में बीजेपी को करारी मात देने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से वह गौतम अदाणी व प्रधानमंत्री मोदी के रिश्तों पर हमलावर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुलकर आरोप लगाते रहे हैं कि अदाणी ग्रुप को पीएम ने अपना कारोबार फैलाने में मदद की है।

बुधवार की सुबह 'वाह... क्या सीन है' कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर कर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज

बुधवार की सुबह कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से पीएम पर एक और हमला किया गया। एक बार फिर अदाणी की तस्वीरों को निहारते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर शेयर की गई है। कांग्रेस की ओर से इसे 'वाह... क्या सीन है' कैपशन दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)