NRI News :- नौका से लगाएंगी पूरे विश्व का चक्कर दिलना और रूपा

News Republic of India
0

 

Two brave women officers of the Indian Navy will circumnavigate the world by boat, taking training
लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना  और रूपा अलीगिरिसामी। - फोटो : सोशल मीडिया

NRI News :- भारतीय नौसेना की दो महिला अफसरों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और रूपा अलीगिरिसामी को पूरे विश्व के एकल नौकायन अभियान के प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। इसके तहत उन्हें पिछले साल नवंबर से 17 मीटर के पोत पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जोकि 24 मई को समाप्त होगा। प्रशिक्षण अभियान के तहत उन्होंने अब तक 21,800 समुद्री मील का नौकायन पूरा कर लिया है।

दिलना नेवी में लॉजिस्टिक ऑफिसर हैं, जबकि रूपा नेवी आर्मामेंट इंस्पेक्शन ऑफिसर हैं। यदि वे इस अभियान को पूरा कर लेती हैं, तो वे पहली एशियाई महिला एकल नाविक बन जाएंगी। उनका चयन गोवा में जी-20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप (डीडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक के मद्देनजर किया गया है। एक अधिकारी ने कहा, यात्रा के दौरान उन्हें जहाज की मरम्मत से लेकर कपड़े धोने और खाना पकाने तक का सारा काम अकेले ही करने होगा। वैश्विक नौकायन अभियान 200 से अधिक दिनों तक चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)