NRI News :- श्री हरमंदिर साहिब पहुंचीं नीता अंबानी

News Republic of India
0
Nita Ambani Paid obeisance at Sri Harmandir Sahib in Amritsar
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचीं नीता अंबानी 

 NRI News :- नीता अंबानी ने अपनी टीम की शर्ट भी पहनी थी। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब परिसर की परिक्रमा की और कड़ाह प्रदास की देग भी करवाई। इसके बाद वह श्री अकाल तख्त साहिब पर भी माथा टेकने गईं।

रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी बुधवार देर रात श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आईपीएल 2023 में मुबई इंडियंस की जीत की अरदास की। उस समय मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स-11 के बीच मैच चल रहा था। बाद में मुंबई इंडियंस मैच जीत गई।

नीता अंबानी ने अपनी टीम की शर्ट भी पहनी थी। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब परिसर की परिक्रमा की और कड़ाह प्रदास की देग भी करवाई। इसके बाद वह श्री अकाल तख्त साहिब पर भी माथा टेकने गईं। पिछली बार भी नीता अंबानी श्री हरमंदिर साहिब में अपनी टीम की जीत के लिए माथा टेकने के लिए आई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)